
न्यूज 127. अधिकमास या पुरूषोत्तम मास समाप्ति के साथ ही ही सूर्य ने राशि परिवर्तन किया है। अब सूर्य देव मिथुन राशि में 15 जून से लेकर 16 जुलाई रहेंगे। सूर्य का यह परिवर्तन जहां देश दुनिया में प्रशासनिक नीतियों में बदलाव कर आएगा। वहीं, व्यापारी वर्ग व शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल फल देने वाला रहेगा।
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न सलाहकार राहुल अग्रवाल बताया कि 15 जून दिन सोमवार को अधिक मास समाप्ति वाले दिन भगवान सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के इस परिवर्तन को मासिक संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है। इस परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर भी असर रह सकता है। जैसे- मेष राशि वालों को आर्थिक रूप से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वृषभ राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। मिथुन राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कर्क राशि वाले जातक अनावश्यक रूप से विवादों से बचें। सिंह राशि वाले जातकों के रुके हुए कार्य बनेंगे। धन लाभ के भी प्रबल योग हैं। कन्या राशि वालों का सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। तुलाराशि वालों को करियर के क्षेत्र में भाग्य की मदद मिलेगी। वृश्चिक राशि वालों को अपने रोजगार में व्यर्थ के विवादों से बचना होगा। धनु राशि वाले वैवाहिक जीवन में संयम बनाकर चलें। मकर राशि वाले जातकों को वाद विवाद में सफलता मिलेगी। कुंभ राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और मीन राशि वालों को अनावश्यक रूप से क्रोध से बचना होगा।




