योगेश शर्मा.
प्रसिद्ध समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
गैर सरकारी संगठन ‘रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र’ (रूलक) के संस्थापक कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया।
अवधेश कौशल काफी लंबे समय से बीमार बताए जा रहे थे, सोमवार को उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, आज सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
पद्मश्री अवधेश कौशल के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया। वहीं, उनके निधन से सामाजिक संगठनों में भी शोक की लहर है।