गगन नामदेव
हरिद्वार के पैट्रोल पंप मालिक यश देव कुमार की फॉर्च्यूनर कार को नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार चोरी करने वाले बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने तीन बदमाशों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। जबकि चार आरोपी फरार बताए जा रहे है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाबजूद अपनी पुलिस टीम को दिशा निर्देश देते रहे और उनका मनोबल बढ़ाते रहे।
कार मालिक पीड़ित यश देव कुमार पुत्र स्वर्गीय सूरजभान गुप्ता निवासी जगदम्बा निवास बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर देवपुरा मायापुर हरिद्वार ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 अप्रैल 2021 को रात्रि में अज्ञात चोरों ने उनकी फॉर्च्यूनर कार घर के बाहर से चोरी कर ली हैं। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय प्रताप सिंह निर्देशन में कोतवाली नगर व सीआईयू हरिद्वार के संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। करीब 200 सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। जिसके बाद पुलिस की टीम हिसार हरियाणा रवाना की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित कार को चोरी करने वाले चोर जलाल पुत्र युसूफ निवासी केला भट्टा मोती मस्जिद गली नंबर 1 गाजियाबाद, तथा अजहरुद्दीन पुत्र इसराइल निवासी लहरों वादी मेवात हरियाणा अभी सोहना हरियाणा में छिपे है। आरोपी एक कल्लू नाम के कबाड़ी को गाड़ी देने जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी जलाल एवं अजरुदीन को दबोच लिया।
आरोपियों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि अपने साथी अंकित पुत्र सुरेश कुमार निवासी माजरा थाना नारनौद जिला हिसार हरियाणा नीरज उर्फ अनिरुद्ध पुत्र बिजेंद्र निवासी,पवन उर्फ पीके पुत्र नामालूम निवासी उपरोक्त, संदीप पुत्र ना मालूम निवासी उपरोक्त के साथ मिलकर हरिद्वार से कार को चोरी किया था। कार को चोरी करने के बाद अजरुदीन के घर छिपा दिया। उक्त कार को कल्लू कबाड़ी से बेचने का सौदा 4,50,000 में तय किया गया था। गाड़ी कल्लू कबाड़ी के यहां पर खड़ी है। वाहन पर राजस्थान नंबर की प्लेट लगाई हुई है। नंबर प्लेट लगा रखी है इस पर पुलिस टीम चंद कॉलोनी सोहना हरियाणा में कल्लू कबाड़ी के गोदाम में पहुंचे हुए गिरफ्तार अभी तुरंत जलालुद्दीन उपरोक्त की निशानदेही पर दिनांक 7 मार्च 2021 को अभियुक्त अब्दुल मजीद उर्फ कल्लू कबाड़ी पुत्र हनीफ दीन मोहम्मद निवासी माली थाना नुहू जिला नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त गण
जलाल पुत्र अशोक निवासी केला भट्टा मोती मस्जिद गली नंबर 1 गाजियाबाद अजरुदीन पुत्र इजराइल निवासी लहरों वादी हरियाणा अब्दुल मजीद उर्फ कल्लू कबाड़ी पुत्र दीन मोहम्मद निवासी माला जिला नूह मेवात हरियाणा प्रकाश में आए। अंकित पुत्र सुरेश कुमार निवासी माजरा पियाउ थाना अरनोद जिला हिसार हरियाणा नीरज उर्फ अनिरुद्ध पुत्र विजेंद्र निवासी उपरोक्त पवन कुर्ती के नाम पुत्र ना मालूम निवासी उपरोक्त संदीप पुत्र ना मालूम
पुलिस टीम के नाम
वरिष्ठ उप निरीक्षक नंद किशोर ग्बाड़ी, उप निरीक्षक पवन डिमरी, कांस्टेबल शशिकांत, वीरेश, दीपक गौड़, सीआईयू उप निरीक्षक रणजीत तोमर, हेड कांस्टेबल सुंदर लाल, कांस्टेबल विवेक यादव, अजय, उमेश, नरेंद्र शामिल रहे।
हरिद्वार के पैट्रोल पंप मालिक की फॉर्च्यूनर कार बरामद, कैमरे में कैद चोरों को पुलिस ने दबोचा



