Three states में जनता ने लगायी मोदी की गारंटी पर मुहर: मदन कौशिक




नवीन चौहान.
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित दिखायी दे रहे हैं।
हरिद्वार में तीनों राज्यों में भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ता देख भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि इन तीनों राज्यों के चुनाव परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि मोदी की गारंटी पर जनता को पूर्ण विश्वास है। कहा कि कांग्रेस ने इन राज्यों में चुनाव के दौरान दुष्प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन जनता सही और गलत को जानती है। जनता ने दुष्र्पचार करने वालों को करारा जवाब दिया है। मदन कौशिक ने तीनों राज्यों की जनता को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मोदी जी के सुशासन और विकास पर अपनी मोहर लगाई है। इन चुनाव परिणामों ने यह भी सिद्ध कर दिया है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत के साथ लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी। मोदी जी के नेतृत्व में पुनः एक बार देश को मोदी जी जैसा कर्मशील प्रधानमंत्री मिलेगा।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ और पन्ना स्तर तक सक्रिय अपने जोशीले संगठन और अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत यहां तक पहुंची है। कांग्रेस हमेशा दुष्प्रचार कर चुनाव में जाती है जबकि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास के आधार पर जनता के बीच जाती है। आज इन तीन राज्यों के चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता ने राहुल गांधी को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री की सटीक चुनावी रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कुशल मार्गदर्शन ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, हीरा सिंह बिष्ट, राजेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनामिका शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी,
नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता, शीतल पुंडीर, अनिल पुरी, राहुल शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *