PM नरेंद्र मोदी का नया नारा जय विज्ञान-जय अनुसंधान




नवीन चौहान.
दो देशों की यात्रा के बाद शनिवार को बंगलूरूर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरों प्रमुख और टीम के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान उन्होंने जनता को भी संबोधित किया और नया नारा जय विज्ञान-जय अनुसंधान दिया।

बंगलूरू पहुंचने पर हवाईअड्डे के बाहर नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक नया नारा दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। पीएम मोदी ने बंगलूरू में रोड शो भी किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ और टीम के अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूरी टीम को बधाई दी। इसके बाद इसरो चीफ ने पीएम मोदी को मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि लैंडर और रोवर कैसे काम कर रहे हैं और आगे वे क्या-क्या करेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *