न्यूज 127.
मेट्रोपालिस कालोनी पंतनगर क्षेत्र में लोहे की रॉड, डंडे व तमंचे से जान से मारने की नियत से मारपीट कर घटना को अंजाम देने वाले 25000 के ईनामी शातिर अपराधीयो को अवैध हथियार तमंचे व घटना में प्रयुक्त कार के साथ उधम सिंह नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मेट्रोपोलिस कालौनी में हुई सनसनीखेज घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुये तत्काल अनावरण करने हेतु पुलिस टीम एंव एस0ओ0जी0 का गठन किया गया था। दौराने विवेचना अभियोग में धारा 333 BNS की बढोत्तरी की गई थी। दिनांक 24-08-2024 को साक्ष्य संकलन व घटना में अभियुक्तगणो की संलिप्तता पाये जाने पर अभियुक्तगणो विक्रांत फउटेला, अक्षय फुटेला, कपिल हुडिया, विकास गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
इसी मामले में पुलिस ने अब दो अन्य आरोपियों राहुल और पवन को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार ठिकाने बदल रहे थे। अभियुक्तगणो के विरुध माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उधम सिंह नगर द्वारा गैर जमानती वारण्ट (NBW) व उददघोषणा वारण्ट अन्तर्गत धारा 84 BNSS जारी किया गया था। अभियुक्तगणो के विरुध अन्तर्गत धारा 84 की कार्यवाही की गई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000-25000 का ईनाम घोषित किया गया था। 30-08-2024 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगणो को समय 14.20 बजे गिरफ्तार किया गया।




