न्यूज 127, मेरठ।
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरठ पुलिस द्वारा पुलिस लाईन में योग शिविर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया।
आयोजित योग शिविरों में भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित जन को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योग के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंत में योग क्रियाओं की बारीकियां सीखाने के लिए योग आचार्यों का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने एक साथ किया योगाभ्यास




