जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, एसएसपी सैं​थिल अबुदई कृष्णराज एस ने शॉल भेंटकर दी विदाई




नवीन चौहान
पुलिस में रहकर जनता की सुरक्षा करने वाले सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने विदाई दी। एसएसपी ने सभी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप सेवानिवृत्त होने वाले तेज सिंह धामी का विवरण
तेज सिंह धामी का जन्म 02 दिसंबर 1963 को हुआ एवं 06 दिसंबर— 2008 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई। यह भर्ती होने से पूर्व आर्मी से भी रिटायर हुए है। तेज सिंह धामी मूल रूप से जानपद देहरादून के मूल निवासी है। तेज सिंह धामी ने पुलिस विभाग में 12 वर्ष, 01 माह 25 दिवस की सेवा की। सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। तेज सिंह धामी भर्ती तिथि से जनपद हरिद्वार में ही नियुक्त रहे।
अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप सेवानिवृत्त होने वाले उषा चौहान का विवरण
उषा चौहान का जन्म 01 फरवरी 1961 को हुआ एवं 30 नवंबर 1983 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरांत उषा चौहान को दो मार्च—2009 को मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। उषा चौहान मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल की मूल निवासी है। उषा चौहान के द्वारा पुलिस विभाग में 39 वर्ष 10 माह 30 दिवस की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। उषा चौहान जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद सहारनपुर, चमोली, देहरादून, टिहरी गढवाल में भी नियुक्त रही है।
अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप सेवानिवृत्त होने वाले उप निरीक्षक हिमाशु जोशी का विवरण
हिमांशु कुमार जोशी का जन्म 15 जनवरी 1961 को हुआ एवं 07 सितंबर 1987 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई। अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरांत हिमांशु कुमार जोशी को 09 अप्रैल 1990 को एएसआई एवं 30 अगस्त 2011 को एसआई के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। हिमांशु कुमार जोशी मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के मूल निवासी है। हिमांशु कुमार जोशी के द्वारा पुलिस विभाग में 33 वर्ष 04 माह 24 दिवस की सेवा की गयी है। सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। हिमांशु कुमार जोशी जनपद हरिद्वार के साथ ही पीटीसी, मुरादाबाद, जनपद पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत में भी नियुक्ति रही है।

पुलिस से सेवानिवृत्त होने पर पुलिसकर्मी को एसएसपी सैं​थिल अबुदई कृष्णराज एस प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंटकर विदाई देते हुए

अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरूप सेवानिवृत्त होने वाले उप निरीक्षक शूर सिंह नेगी का विवरण
शूर सिंह नेगी का जन्म 10 जनवरी—1961 को हुआ एवं 30 नवंबर—1980 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए । अपनी कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के उपरान्त शूर सिंह नेगी को दिनांक 26 नवंबर 2006 को हेड कांस्टेबल, 03 मई 2017 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। शूर सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौडी गढवाल के मूल निवासी है। शूर सिंह नेगी के द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष, 02 माह 01 दिवस की सेवा की है। सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यो के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है। शूर सिंह नेगी जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद टिहरी गढवाल, देहरादून, चमोली में भी नियुक्ति रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *