पश्चिम बंगाल में सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प, अलग-अलग सर्वे में उलटफेर के संकेत








Listen to this article


294 सीटों पर टिकी नजर, टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर के आसार
कोलकाता/नई दिल्ली।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आए विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। कुल 294 सीटों वाली विधानसभा में अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के आंकड़े अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होता दिख रहा है।
एग्जिट पोल के अनुसार कुछ एजेंसियां जहां सत्तारूढ़ टीएमसी को बढ़त देती नजर आ रही हैं, वहीं कई सर्वे में बीजेपी को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है।
सबसे प्रमुख एजेंसी जनमत पोल्स के अनुसार टीएमसी को 195-205 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 80-90 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं अन्य दलों को सीमित सीटें मिलने के आसार हैं।
इसके विपरीत JVC के सर्वे में तस्वीर पूरी तरह पलटी हुई नजर आती है, जहां बीजेपी को 138-159 सीटें और टीएमसी को 131-152 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Poll of Exit Polls (औसत) के अनुसार बीजेपी को 146 सीटें और टीएमसी को 138 सीटें मिलती दिख रही हैं, जिससे मुकाबला बेहद करीबी हो जाता है।
अन्य एजेंसियों जैसे मैट्रिज, चाणक्य स्ट्रेटजी, पीपुल्स पल्स, पोल डायरी, प्रजा पोल और पी मार्क के आंकड़े भी अलग-अलग रुझान दे रहे हैं—कहीं टीएमसी आगे है तो कहीं बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनाव में सीधा मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है, जहां एक ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने की कोशिश में हैं, वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी समेत राष्ट्रीय नेताओं की सक्रियता ने चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है।
हालांकि, ये सभी आंकड़े केवल एग्जिट पोल पर आधारित हैं और वास्तविक परिणाम मतगणना के दिन ही स्पष्ट होंगे। ऐसे में सभी दलों और जनता की नजर अब अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है।