टोल प्लाजा के महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित




मेरठ।
राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को महिला दिवस के अवसर पर वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा के महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने टोल प्लाजा पर कार्यरत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान वाहन चालकों को फूल और चॉकलेट बांटे गए।

वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा सिवाया पर महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। वाहन चालकों को सम्मान के रूप में फूल और चॉकलेट बांटे गए। टोल प्लाजा स्टाफ में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को इस अवसर पर सम्मानित किया।

महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि टोल प्लाजा स्टाफ की महिलाएं यहां पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है। प्रबंधन सभी के साथ समानता का व्यवहार करता है। महिलाओं को यहां एक भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराया गया है। टोल प्लाजा कंपनी टोल कलेक्शन के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र के कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है।

कंपनी जन जागरण और शिक्षा के साथ-साथ रोजगार देने का काम भी कर रही है। बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी जाती है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई सेंटर खोले गए हैं, जिसमें महिलाओं को सिलाई सिखा कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान, अनुज सोम, अश्विनी चौहान, आलोक पांडे, अश्वनी चौधरी प्रमोद चौहान तनु पवार, पूजा सेन, सुनीता, भारती, संगीता, रविंद्र, शिवा आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *