नवीन चौहान.
यूपी में भाजपा सरकार के मंत्रीमंडल गठन की सभी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में कई नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। पुराने मंत्रीमंडल में सही प्रर्दशन न करने वाले मंत्रियों की इस बार छुटटी होगी।
इस बार मंत्री मंडल में किसी जाटव को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस बार बड़ी संख्या में जाटव वोट भाजपा को मिलना बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों और विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं।
नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे। बताया जा रहा है कि करीब बीस नए चेहरे भी शामिल होने की संभावना है। कार्यवाहक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंत्रिमंडल में रहंगे जबकि दिनेश शर्मा की जिम्मेदारी बदली जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल के पहले चरण में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम पर भी सैद्धांतिक सहमति हो गई है। मंत्रिमंडल में पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की झलक देखने को मिलेगी। नई टीम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी मंत्री बनाया जा सकता है। पूर्व आईपीएस असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, जितिन प्रसाद, एके शर्मा, बेबी रानी मौर्य, अंजुला माहौर, प्रतिभा शुक्ला को मंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है।
22 मार्च को विधायक दल की बैठक हो सकती है। ऐसे में 23 या 24 को योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस चुनाव में 11 मंत्री हार गए हैं। जबकि चार ने चुनाव से पहले ही भाजपा छोड़कर दूसरे दलों में चले गए थे। करीब आधा दर्जन अन्य मंत्रियों के काम से पार्टी नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। ऐसे में इनकी जगह नए चेहरे लाने की भी संभावना है।