प्रधानमंत्री यह बताएं जो सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे, उन्हें किसने किया स्थापित: प्रीतम सिंह




प्रधानमंत्री यह बताएं जो सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे, उन्हें किसने किया स्थापित: प्रीतम सिंह
कांग्रेस की ओर से लालढांग में किसान बचाओ— खेती बचाओ यात्रा के तहत की रैली
नवीन चौहान
हरिद्वार। किसान बचाओ-खेती बचाओ यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को किसान, मजदूर विरोधी बताते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए काना कानून लाकर उन्हें खेती बाड़ी को समाप्त करने का काम किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यदि कृषि कानून में कुछ भी किसान हित में होता तो आज किसान विरोध के लिए घर से नहीं निकलता।
रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी चौक लालढांग में किसानों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ए​कत्रित हुए। उन्होंने किसान बचाओ-खेती बचाओ यात्रा के तहत रैली निकाली। यात्रा का स्वागत गैंडीखाता में पूर्व प्रदेश सचिव गुरजीत लहरी, जिला पंचायत सदस्य सुखविंदर कौर, जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन ने किया। इसके बाद सभी रैली निकालते हुए लालढांग पहुंचे। जहां रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री साढे 6 साल बाद भी कांग्रेस की केंद्र सरकारों को दोषी बता रहे हैं, लेकिन वे अपनी एक भी उपलब्धि नहीं गिनाते। वे यह नहीं बताते कि जो सरकारी उपक्रमों को वह बेच रहे हैं, वह किसने स्थापित किए। उन्होंने कृषि कानून को काला कानून बताया। प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने किसानों की समस्याओं, धान की बिक्री न होने, लागत का भी मूल्य न मिल पाने व किसान विरोधी कानून पर आक्रोश जताया। कार्यक्रम संयोजक युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि आज किसानों को भी मजदूर बनाने का काम कर दिया है।

पूर्व प्रदेश सचिव गुरजीत ​लहरी ने कहा कि लालढांग क्षेत्र हो गया अन्य गंगा के किनारे पर बसे गांव, उनके बीच में कोरोना काल में कोई भी भाजपा नेता मद्दद को नहीं पहुंचा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को घेरने का काम किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व पाालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्म्चारी, अशोक शर्मा, पार्षद अनुज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष भड़ाना, पूर्व प्रधान शमशेर भड़ाना, मोहम्मद इशापुर, प्रधान विजेंद्र सिंह, आदिल, सुरेंद्र लहरी, युसूफ गुर्जर, सोनू अंसारी, साबिर अली, पूर्व प्रधान तेज सिंह पोखरियाल, हरीश रावत, अशोक सैनी, प्रशांत सैनी, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप रमोला, अशोक सैनी, प्रशांत सैनी, जसदीप लहरी, सुरेंद्र लहरी, रविंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, इरफान चैची, नजाकत चेची, अकरम चेची, नीरज कश्यप आदि शामिल हुए।

हरिद्वार में हुआ भव्य स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का हरिद्वार पहुंचने पर श्री राधाकृष्ण धाम आश्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, महानगर महासचिव आकाश भाटी, नितिन यादव, महेंद्र सिंह, रजत जैन आदि ने किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *