नवीन चौहान
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा विद्रोह होने की खबरे सामने आ रही है। कांग्रेस के दस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे है। धारचूला विधायक हरीश धामी ने तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायकी तक छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बताते चले कि कांग्रेस के कईं विधायक पार्टी आलाकमान के फैसले से काफी आहत हैं। और इसी के साथ कांग्रेस के 10 विधायकों की भाजपा मे जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा ने भी कांग्रेसियों को गले लगाने का मन बना लिया है। फिलहाल तो उत्तराखंड में कांग्रेस खेमे में उथल पुथल मची है।