भाजपा की रितु खंडूरी ने कोटद्वार से किया नामांकन, कांग्रेस के सुरेंद्र नेगी को देंगी टक्कर




नवीन चौहान.
कोटद्वार विधानसभा सीट पर भाजपा की रितु खंडूरी का कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी से कांटे का मुकाबला होने जा रहा है। सुरेंद्र सिंह नेगी कांग्रेस के कददावर नेताओं में शुमार है। चुनाव जीतने का अनुभव और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। वही भाजपा की रितु खंडूरी की साफ सुथरी छवि और पिता पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के प्रभाव का सीधा फायदा उनको मिलेगा। भाजपा का कैडर वोट उनके पक्ष में रहा तो उनको मजबूती मिलेगी।
रितु खंडूरी ने नामांकन के बाद न्यूज127 से बात करते हुए बताया कि कोटद्वार की देवतुल्य जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनको मिल रहा है। भाजपा हाईकमान ने उन पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। कोटद्वार की जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो वह उनकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। क्षेत्र में विकास कार्यो को प्राथमिकता से करायेंगी। भाजपा सरकार ने कोटद्वार के विकास को लेकर हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया। वह जनता की सेवा में समर्पण भाव से कार्य करेंगी।

नामांकन प्रक्रिया के बाद अब सभी दलों के प्रत्याशी जनसंपर्क में भी जुट जाएंगे। डोर टू डोर जनसंपर्क कर जनता से वोट मांगे जाएंगे। अब देखना यही है कि जनता इस सीट पर किसे अपना विधायक चुनती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *