शेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से भागे और पहुंचे अफगानिस्तान, देंखे वीडियो




नवीन चौहान
दस्यु सुंदरी फूलन देवी की हत्या में 13 साल जेल में बिताने के बाद तीन साल पहले बेल पर जेल से बाहर आए शेर सिंह राणा के जीवन पर एक रोचक फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है। इस फिल्म के डायरेक्टर नारायण सिंह होंगे। नारायण सिंह ने अक्षय कुमार पर टायलेट एक प्रेम कथा बनाई थी।
हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे शेर सिंह राणा का जीवन चुनौतीपूर्ण रहा है। फूलन देवी की हत्याकांड से शेर सिंह राणा चर्चाओं में आ गए। लेकिन वह दिल्ली की तिहाड़ जेल से फरार होकर अफगानिस्तान पहुंच गए। वहां से हिंदु सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अस्थियों को लेकर भारत आए। जिसके बाद शेर सिंह राणा ने करीब 13 साल जेल में बिताए। उनके बाद निजी जीवन में शादी की और सियासत में कदम बढ़ा दिया। फिलहाल वह पूरी तरह से सियासी रंग में रंग चुके है। राजनीति के माहिर खिलाड़ी की तरह वाकपटुता से बात करते है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलने से इंकार कर दिया। शेर सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमारी आवाज जनता तक पहुंचाने वाली मीडिया है। पत्रकारों का सम्मान होना चाहिए। पहले उन्ही से बात होगी। कार्यकर्ताओं से बाद में होगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *