देहरादून में नरसंहार, पांच लोगों की नृशंस हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार





नवीन चौहान
देहरादून में नरसंहार हुआ। 29 अगस्त 2022 को थाना रानीपोखरी को सूचना प्राप्त हुई की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेत कर हत्या कर दी है। उक्त सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से घटना में प्रयुक्त किए गए आलाकत्ल चाकू को बरामद किया गया है।
रानी पोखरी क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
नाम पता मृतक :-

1- बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी)
2- नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी)
3- अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री)
4- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री)
5- स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *