नवीन चौहान.
डीएवी पब्लिक स्कूल देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को रंग -बिरंगे वस्त्रों में श्रीकृष्ण लीला की विभिन्न झांकियों में दर्शाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी समाधियाजी के द्वारा किया गया। इसी श्रृंखला में श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं जैसे-कारागार, गोकुल गमन, माखन चोर, कान्हा की अठखेलियां, ब्रज की होली, श्रीकृष्ण सुदामा मिलन, मटका फोड़, रासलीला, राधा-कृष्ण का झूला, श्रीकृष्ण के मनोरम रूप एवं चंडोल का बखूबी प्रदर्शन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सभी प्रतिभागियों के अभिनय की जमकर प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाए एवं चतुर्थ श्रेणी के समस्त कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम की समाप्ति प्रसाद वितरण द्वारा की गई।
देखें महोत्सव के फोटो:—