मां कुसुम देवी को जीत दिलाने के लिए बेटा नितिन बना स्टार प्रचारक और झोंक दी पूरी ताकत, भाजपा के बड़े नेताओं का किनारा








Listen to this article


योगेश शर्मा
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुसुम देवी को जीत दिलाने के लिए बेटा नितिन चौहान खुद ही स्टार प्रचारक बनकर चुनाव मैदान में उतर गया। घर घर जाकर वोट मांग रहा है। जनसभाओं को संबोधित कर रहा है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि इस सीट पर भाजपा के विधायक और बड़े नेताओं ने दूरी बनाकर रखी। कोई भी चुनाव प्रचार में नही आया। संघ से जुड़े लोग ही नितिन के मार्गदर्शक बनकर कार्य कर रहे है। हालांकि नितिन चौहान की मेहनत रंग ला रही है और क्षेत्र की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

चुनाव प्रचार करते नितिन चौहान


आर्दश नगर टिहरी की जिला पंचायत सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुसुम देवी मैदान में है। कुसुम देवी का चुनाव चिन्ह कलम दवात है। जबकि युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री नितिन चौहान प्रत्याशी कुसुम देवी के सुपुत्र है।
​प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद ही नितिन चुनाव मैदान में अकेले मोर्चा संभाले हुए है। क्षेत्र में डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर रहे है। जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। नितिन चौहान की मेहनत और मधुर व्यवहार का उनको सीधा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। अकेले युवक की मेहनत को देखकर जनता की सहानुभूति भी मिली है। उनका चुनाव प्रचार पूरे रंग में है। लेकिन भाजपा के विधायकों की इस सीट पर दूरी बनी हुई है। ​नितिन चौहान ने बताया कि मेरी मां कुसुम देवी क्षेत्र का विकास करने को लेकर संकल्पबद्ध है। जनता की समस्याओं को दूर किया जायेगा। गांव का प्रत्येक सदस्य मेरा परिवार है। परिवार की सेवा करना हमारा उत्तरदायित्व है। ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य पूरी ​संजीदगी के साथ कराए जायेगे।