नौचंदी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसपी सिटी ने किया निरीक्षण








Listen to this article

न्यूज 127. मेरठ।
थाना नौचंदी क्षेत्र में संचालित होने वाले प्रसिद्ध नौचंदी मेले में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर एसपी सिटी ने नौचंदी मेला स्थल का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी ने प्रशासनिक अधिकरियों और पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण कर मेले में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस अवसर पर उपस्थित दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित हों, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि मेले में किसी भी प्रकार की अभद्रता, मनचलों की गतिविधियों अथवा छेड़खानी जैसी घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाए। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि नौचंदी मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी रखते हुए सकुशल मेला सम्पन्न कराया जायेगा।