हरिद्वार में स्पेशल ‘विवेचना शाखा’ का गठन, 15 अधिकारी तैनात




Listen to this article

न्यूज 127, हरिद्वार।
उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में मुकदमों की विवेचना की गुणवत्ता, दक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार द्वारा ‘विवेचना शाखा’ का गठन किया गया है।
इस विशेष विवेचना शाखा में कुल 15 पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जिनमें 01 निरीक्षक, 09 उपनिरीक्षक (SI) तथा 05 अपर उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
इस नई व्यवस्था के तहत जघन्य एवं जटिल अपराधों की जांच को अधिक वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया जाएगा।

विवेचना शाखा में तैनात अधिकारी:

  1. निरीक्षक योगेंद्र गुसाईं
  2. उ0नि0 प्रदीप राठौर
  3. उ0नि0 वाजिंद्र नेगी
  4. उ0नि0 राहुल थापा
  5. उ0नि0 ध्वजवीर सिंह
  6. उ0नि0 नवल गुप्ता
  7. उ0नि0 प्रदीप कुमार
  8. उ0नि0 पूनम प्रजापति
  9. उ0नि0 रविंद्र सिंह
  10. उ0नि0 महीपाल सैनी
  11. अपर उ0नि0 मुकेश धीमान
  12. अपर उ0नि0 अखिलेश कुमार
  13. अपर उ0नि0 संदीप वर्मा
  14. अपर उ0नि0 तरुण कुमार
  15. अपर उ0नि0 कांता प्रसाद