CM धामी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम रच रहा राज्य: डॉ.विशाल गर्ग




नवीन चौहान.
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा.विशाल गर्ग के संयोजन में अमरापुर गंगा घाट पर दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम रचने की और बढ़ रहा है। प्रदेश के विकास में निर्णायक भूमिका निभा रहे मुख्यमंत्री जन-जन के प्रिय हैं। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि प्रदेश में सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनायी गयी है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। केंद्र की योजनाओं के प्रचार प्रसार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष लक्की वर्मा, महामंत्री मोतीराम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता के हितों में ऐतिहासिक फैसले ले रहे हैं। प्रदेश को चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर राजन राठौर, परविन्दर पंडित, कमल बिरला, विक्की मिश्रा, अंकित, नवीन उपाध्याय, अमृत राठौर, सोनू कुमार, सन्नी मल्होत्रा, आशीष मल्होत्रा, विकास, संजीव कुमार, भोला शर्मा, हिमांशु राजपूत, राधा सेमवाल, विक्रम सिंह नाचीज आदि शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *