प्रधान डाकघर के अधीक्षक ने गोली मारकर किया सुसाइड




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रधान डाकघर के अधीक्षक के यहां सीबीआई की रेड हुई थी। इस रेड के बाद ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

अधीक्षक का नाम टीपी सिंह बताया जा रहा है उन्होंने खुद को गोली मारकर जान दी। भ्रष्टाचार के मामले में CBI ने कल ही इस डाकघर में 10 घंटे तक जांच की थी।

मौके से एक सुसाइड नोट भी मिलने की जानकारी सामने आयी है, जिसमें लिखा है कि कुछ कर्मचारी गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहे थे, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं।