प्रत्याशी की बांटी शराब ने ले ली चार की जान, कई की हालत गंभीर: VIDEO










Listen to this article

नवीन चौहान.
थाना पथरी क्षेत्र के गांव फूलगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई चार मौत से गांव में मातम पसर गया है। कई अन्य लोग शराब के सेवन से गंभीर बीमार बताए गए हैं। चार लोगों के मरने की पुष्टि की है।

जिन लोगों की शराब पीने से मौत हुई उनमें राजबीर 40 वर्ष, अमरपाल 30 वर्ष, अरूण 38 वर्ष शामिल हैं। घटना की जानकारी सामने आने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की।

अभी तक की जांच में यही बात सामने आने की बात कही गई है कि गांव में चुनाव के चलते किसी प्रत्याशी ने यह शराब बांटी जिसके पीने से लोगों की मौत हुई।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग शराब पीने से बीमार भी है, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बतायी गई है। पुलिस ऐसे लोगों की जानकारी जुटा रही है जो घर पर ही हैं और उन्होंने भी शराब पी है।

शराब कहां से आयी और किसने बांटी इसकी जानकारी भी पुलिस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर डीआईजी/एसएसपी हरिद्वार डॉ योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, एसडीएम पूरन सिंह राणा समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।