पंचायत चुनाव: जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, दहशत का माहौल: VIDEO




Listen to this article


नवीन चौहान
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से 4 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक​ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताते चले कि पथरी थाना क्षेत्र के जंगलों में अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाई जाती है। ग्रामीण कच्ची शराब को पीते है। ऐसे में शनिवार की सुबह 4 लोगों की मौत से सनसनी मच गई। प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।