शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट




Listen to this article

न्यूज 127.
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भाईदूज पर भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इससे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से बंद हुए। आज भगवान तुंगनाथ जी के कपाट बंद होंगे।

पंच केदार में प्रमुख भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम के कपाट भाई दूज के पावन पर्व पर सुबह 8.30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

इस बार धाम में 18644 श्रद्धालु इस पावन पल के साक्षी बने। कपाट बंद होने पर सेना की बैंड धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। हर किसी की जुबां से हर हर महादेव के जयकारे सुनाई दिए।