नवीन चौहान.
झबरेड़ा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए चोरी के सामान सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 06.08. 2023 को थाने पर योगेश कुमार पुत्र रूप चंद गर्ग निवासी झबरेड़ा के द्वारा उसके गोदाम की दीवार तोड़कर अज्ञात लोगों द्वारा डिस्पोजल थाली तथा पेपर रोल चोरी करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना झबरेड़ा पर मुकदमा अपराध संख्या 444/23 धारा 380/457आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ मुकदमे से संबंधित अभियुक्तगण की तलाश हेतु संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर, कुशल सुरागरसी पतारसी के आधार पर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 7/8/ 2023 की रात्रि के समय 4 अभियुक्त गणों को चोरी किए गए पेपर रोल तथा डिस्पोजल थाली के कट्टों के साथ झबरेड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- शिव कुमार पुत्र रणवीर निवासी ग्राम भक्तोंवाली थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार
- ईशान पुत्र गुलशेर निवासी कस्बा झबरेड़ा थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार
- सोनू पुत्र भोपाल निवासी ग्राम भक्तों वाली थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार
- अमन पुत्र केहर सिंह निवासी रविदास कॉलोनी कस्बा झबरेड़ा थाना झबरेडा जिला हरिद्वार
पुलिस टीम
1- si धर्मेंद्र राठी थानाध्यक्ष झबरेड़ा
- si नवीन चौहान
- है0 कां0 328 विकास कुमार
- कां0 559 मुकेश तोमर
- कां0 1562 सुरेंद्र चौहान

- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर 18 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले
- मेरठ में स्मार्टवैल्यू लिमिटेड का निःशुल्क भोजन वितरण शिविर, हजारों लोगों ने पाया प्रसाद
- कुंभ में संतों और आश्रमों को निशुल्क भूमि-सुविधाएं देने की मांग, मेलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- हरिद्वार में पूरे नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा मीट बिक्री पर प्रतिबंध !
- किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़, सहकारी समिति की बैठक में बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण


