दिल्ली जाने वाले ये रास्ते बंद, शेष पर जाम, गए तो हो जाएगी मुश्किल




जोगेंद्र मावी
किसानों के आंदोलन के चलते हुए दिल्ली जाना मुश्किल क्या नामुमकिन है। मुख्य मार्गों पर किसानों का कब्जा है। शेष पर जाम की भयंकर स्थिति है। वैकल्पिक मार्गों का दिल्ली के अंदर प्रयोग हो रहा है, लेकिन अन्य प्रदेशों के प्रवेश मार्ग बुरी तरह से प्रभावित है।
दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (अंबाला-पानीपत-दिल्ली), गाजीपुर, चिल्ला बार्डर, सिंघु, औचंदी, लामपुर, पियाओ मनियारी, मंगेश बॉर्डर, टिकरी, झारोदा बॉर्डर पूरी तरह से बंद है। जो मार्ग खुले हैं, वहां पर इतनी भारी तादात में वाहन पहुंचे हुए है कि उनसे लंबा जाम लगा हुआ है। दिल्ली के जाम में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली में प्रवेश करने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं, जिसमें यात्रियों को लामपुर, सफियाबाद और सबोली बॉर्डर से आने की सलाह दी है, लेकिन इन रास्तों पर भी जाम ही लगा हुआ है।
गाजियाबाद की ओर से जाने वालों को अप्सरा, भोपरा और डीएनडी फ्लाई वे से कुछ आवागमन चल रहा है।
दिल्ली पुलिस ने सलाह दी है कि नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर गौतमबुद्धनगर द्वार के पास नोएडा से दिल्ली के लिए यातायात के लिए बंद है। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे दिल्ली जाने वालों को नोएडा लिंक रोड के बजाय डीएनडी से होकर आएं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *