जोड़ों और घुटने के दर्द में रामबाण है ये इलाज, स्वयं बनाए दर्द निवारक तेल




नवीन चौहान.
रोजमर्रा की दिनचर्चा और भागदौड़ में व्यस्त आज मनुष्य अपने शरीर को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि मनुष्य के शरीर में जोड़ों और घुटने में दर्द संबंधी बीमारी घर करने लगी है। वैध दीपक कुमार का कहना है कि यदि मनुष्य जीवन की व्यस्तता में से कुछ समय अपने व्यायाम के लिए निकाल ले तो कई ऐसी बीमारी है जो पास नहीं आएंगी।

वैध दीपक कुमार के अनुसार जोड़ों के दर्द, घुटने के दर्द, कंधे की जकड़न, एक टांग में दर्द गर्दन का दर्द (सरवाईकाल स्पोंदिलाइटिस) आदि की हानि रहित सुरक्षित चिकित्सा घर पर ही की जा सकती है। इसके लिए व्यायाम और कुछ घरेलू उपचार यदि किया जाए तो आराम लग सकता है।

बाजार में कई आयुर्वेदिक तेल जैसे महानारायण तेल, आयोडेक्स, मूव, वोलीनी आदि मौजूद है लेकिन एक तेल यदि उसे घर पर तैयार किया जाए तो यह सबसे अधिक प्रभावशाली रहेगा और जल्द आराम देगा।

सामान
कायफल =250 ग्राम ,
तेल (सरसों या तिल का)=500 ग्राम

कायफल- “यह एक पेड़ की छाल है” जो देखने मे गहरे लाल रंग की खुरदरी लगभग 2 इंच के टुकड़ों मे मिलती है। ये सभी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी बेचने वाली दुकानों पर कायफल के नाम से मिलती है। इसे लाकर कूट कर बारीक पीस लेना चाहिए। जितना महीन/ बारीक पीसोगे उतना ही अधिक गुणकारी होगा।

बनाने की विधि
एक लोहे/ पीतल/ एल्यूमिनियम की कड़ाही मे तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब थोड़ा थोड़ा करके कायफल का चूर्ण डालते जाएँ। आग धीमी रखें। जब सारा चूर्ण खत्म हो जाए तब कड़ाही के नीचे से आग बंद कर दे। एक कपड़े मे से तेल छान ले। जब तेल ठंडा हो जाए तब कपड़े को निचोड़ लें। इस तेल को एक बोतल मे रख ले। कुछ दिन मे तेल मे से लाल रंग नीचे बैठ जाएगा। उसके बाद उसे दूसरी शीशी मे डाल ले।

अधिक गुणकारी बनाने के लिए इस साफ तेल मे 25 ग्राम दालचीनी का मोटा चूर्ण डाल दे। जो कायफल का चूर्ण तेल छानने के बाद बच जाए उसी को हल्का गरम करके उसी से सेके। उसे फेकने की जरूरत नहीं। हर रोज उसी से सेके।

जहां पर भी दर्द हो इसे हल्का गरम करके धीरे धीरे मालिश करें। मालिश करते समय हाथ का दबाव कम रखें। उसके बाद सेक जरूर करे। बिना सेक के लाभ कम होता है।

मालिस करने से पहले पानी पी ले। मालिश और सेक के 2 घंटे बाद तक ठंडा पानी न पिए।
Dr.(Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar [email protected]
9897902760



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *