दीपक चौहान.
कोतवाली रानीपुर पुलिस के मुताबिक दिनांक 26.05.23 को सूचना मिली की पथरी पावर हाउस के बैराज में 3 व्यक्तियों के शव पानी में दिखाई दिए हैं, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं तीनों शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया गया।
बरामद शव में से एक शव की पहचान वसीम पुत्र गुलफाम निवासी दादूपुर गोविंदपुर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई। जिसकी गुमशुदगी के संबंध में उसके परिजनों द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी गई थी।
अन्य दो मृतक व्यक्तियों की तस्दीक नहीं हो पाई है, जिनमें से एक व्यक्ति की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। जिनका पंचायतनामा भरकर दोनों शवों को हर मिलाप जिला चिकित्सालय हरिद्वार की मॉर्चरी में भिजवाया गया है।
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद

