प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के नेतृत्व में उमड़ेगा जनसैलाब





नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला विधानसभा के चारों मंडलों में कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया।
डोईवाला विधानसभा के चारों मंडलों से विशाल बाइक रैली निकालने की तैयारियां पूर्ण की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए प्रदेश की जनता में विशेष उत्सुकता बनी हुई है। प्रदेश में भाजपा के के पक्ष में एक नया वातावरण तैयार हो रहा है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए क्षेत्र की जनता को आमंत्रित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र


4 दिसंबर 2021 को देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली का आयोजन है। इस रैली को सफल बनाने के लिए डोईवाला विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क किया और प्रधानमंत्री के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए प्रेरित किया। जिसके चलते क्षेत्र की जनता में उपार उत्साह बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। इसी को लेकर डोईवाला विधानसभा में भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत के लिए हर तैयारी को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसी क्रम में डोईवाला विधानसभा के चारों मंडलों से विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह के चलते यह रैली ऐतिहासिक होगी। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा है कि चुनाव के शंखनाद की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल परेड ग्राउंड से करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में प्रधानमंत्री प्रदेश को कई सौगात देंगे साथ ही इस रैली से प्रदेश में पार्टी के पक्ष में एक नया वातावरण बनेगा। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत चारों मंडलों में बाइक रैली का जो आयोजन किया जा रहा है उसमें स्थान व समय निम्नवत हैं।

04 दिसंबर 2021, समय 9:30 बजे
🏍️रानीपोखरी मंडल: एयरपोर्ट टी- पॉइंट, जॉलीग्रांट
🏍️डोईवाला मंडल: आशीर्वाद वाटिका, डोईवाला
🏍️माजरीग्रांट मंडल: माउंट लिट्रा जी स्कूल के निकट
🏍️बालावाला मंडल: लक्ष्मण सिद्ध मंदिर मोड़ के निकट

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि महारैली में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के साक्षी बने, उनको सुनने के लिए परेड ग्राउंड देहरादून चलें। साथ ही उन्होंने बाइक रैली में भाग लेने वाले युवा साथियों से हेलमेट और मास्क लगाकर आने के लिए विशेष अपील भी की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *