विश्व पर्यावरण दिवस पर टोल प्लाजा की टीम ने किया वृक्षारोपण




अनुज कुमार.
विश्व पर्यावरण दिवस पर वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान आम जनता से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की गई।

टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिन्दर विहान ने कहा कि पर्यावरण दिवस की इस वर्ष की थीम #OnlyOneEarth यही संदेश देती है की भावी पीढ़ियों के सुखद भविष्य के लिए हम पृथ्वी पर हो रहे संकट को रोकने का संकल्प लें।

जितनी जरूरत हमें पर्यावरण की है, उतनी हीं जरूरत पर्यावरण को हमारी है। मनिंदर विहान भराला ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

इस दौरान संकल्प लिया गया कि हम सभी सृष्टि तथा समस्त प्राणियों के हितार्थ पर्यावरण के संरक्षण के प्रति संकल्पित हों और प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का प्रण लेकर विश्व-कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अश्वनी चौधरी, प्रमोद चौहान, मुदित शर्मा, शोकिंद्र चौधरी, कुलदीप पंवार, सोनू, शेरसिंह आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *