मासूम को श्रद्धांजलिः हरिद्वार में बढ़ता नशा एवं अपराध को सत्ता का संरक्षणः सतपाल ब्रह्मचारी




जोगेंद्र मावी
मासूम को श्रद्धांजलि देते हुए नए पीढ़ी को नशे के आगोश में जाने से रोकने के लिए हरिद्वार में चल रहे अवैध शराब सहित मादक पदार्थों के साथ अन्य अवैध धंधों के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर राज्य सरकार पर संरक्षण देने के साथ कई आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने हरिद्वार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कनखल चैक बाजार में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में सांकेतिक उपवास रखते हुए धरना प्रदर्शन किया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि विगत कुछ सालों से हरिद्वार मे सत्तारूढ़ दल के नेताओं के संरक्षण में अवैध कारोबार का गढ़ बन गया हैं। शहर के नौजवान चरस गांजा शराब के नशे से बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने शहर में चल रहे अवैध नशे के कारोबार को बंद कर अपराधियों को नहीं पकड़ा तो वह स्वयं सड़कों पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होंगे। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा हरिद्वर में अराजकता का वातावरण व्याप्त है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक की भांति चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो कांग्रेस जन जन आंदोलन को व्याप्त होंगे। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री डॉ संतोष चौहान ने कहा कि हरिद्वार अपराध अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे युवाओं नागरिकों के ऊपर उल्टा मुकदमा दर्ज कर रहे है। वयोवृद्ध गांधीवादी नेता चैधरी बलजीत सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल के संचालन में विरोध प्रदर्शन किया।
उपवास कार्यक्रम में ये नेता हुए शामिल
कार्यक्रम संयोजक तरुण व्यास, महेंद्र अरोड़ा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, महिला नेत्री अंजू द्विवेदी, बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, पार्षद अमन गर्ग, राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, अनुज सिंह, महावीर वशिष्ठ, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, हरीश शेरी, प्रदीप पंत, सुंदर सिंह मनवाल, चौधरी संसार सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, रविदत्त पप्पी, महेंद्र अरोड़ा, हरद्वारी लाल, विजय गुप्ता, श्रीकृष्ण लोधी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, तरुण व्यास, दीपक पांडे, पंडित अधीर कौशिक, गोपाल कृष्ण बडोला, गजेंद्र जोशी, प्रशांत शर्मा, सानू गिरी, आशीष जैन, ऋषभ कांत गिरी, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नितिन यादव, प्रदेश सचिव रवि बाबू शर्मा, नवीन रघुवंशी, महेश भट्ट, विपिन पेवल, नकुल महेश्वरी, पीसीसी अनिल चौधरी, हिमांशु बहुगुणा, सरदार रमणीक सिंह, सुनील अरोड़ा, बृजमोहन बडथ्वाल, नीरज साहू, सरदार करण सिंह, वेदांत उपाध्याय, शरद शर्मा, याज्ञिक वर्मा आदि शामिल हुए।

यह भी पढ़िए — शहरी विकास मंत्री के मासूम के घर पहुंचने से पहले की जनता ने किया विरोध, देखें वीडियो



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *