हरिद्वार की शांत जनता को भड़काने वालों पर पुलिस की नजर, कई निशाने पर




नवीन चौहान
हरिद्वार की शांतिप्रिय जनता को भड़काने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस सभी असामाजिक तत्वों को चिंहित कर रही है। पुलिस ने कई असामाजिक तत्वों से पूछताछ करने के बाद कड़ी चेतावनी दी है। बालिका की दुखद मृत्यु के बाद वह इस प्रकरण में हरिद्वार की जनता को उत्तेजित करने का कार्य कर रहे थे।
बताते चले कि बीते दिनों हरिद्वार में एक बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस अतिसंवेदनशील प्रकरण में हरिद्वार पुलिस खुद बेहद आहत हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रामतीर्थ यादव को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि मुख्य आरोपी के संरक्षणकर्ता प्रॉपटी डीलर राजीव की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के प्रयास तेजी से शुरू कर दिए। पुलिस इस हाईप्रोफाइल प्रकरण में आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन राजीव के फरार हो जाने के चलते कुछ असामाजिक तत्वों को हरिद्वार के शांति वातावरण का माहौल बिगाड़ने का मौका मिला। जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करना शुरू कर दिया। हरिद्वार की अ​नभिज्ञ जनता और भोले भाले मासूम बच्चे भी पुलिस के खिलाफ ही प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। जबकि हकीकत यह है कि पुलिस फरार अपराधी राजीव को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक चुकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद इस प्रकरण से आहत है। वह लगातार पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है। केबिनेट मंत्री मदन कौशिक पीड़ित परिजनों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दे चुके है। पुलिस महानिेदेशक अशोक कुमार के कुशल नेतृत्व में डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग पुलिस टीम की कमान संभाले हुए उनको निर्देशित कर रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने कई राज्यो के पुलिस महानिदेशकों से संपर्क कर उनकी पुलिस को भी राजीव की गिरफ्तारी में सहयोग लिया है। उत्तराखंड पुलिस के काबिल अफसर लगातार फरार अपराधी राजीव की तलाश में जुटे है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अतिसंवेदनशील प्रकरण को तूल देकर कुछ असमाजिक तत्व हरिद्वार के वातावरण को खराब करना चाहते है। ऐसे में पुलिस ने भी सख्त रूख अपना लिया है। इसी के चलते पुलिस ऐसे सभी लोगों को चिंहित करने में जुट गई है। पुलिस की कई टीम सोशल मीडिया पर नजर बनाकर रख रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *