नवीन चौहान, पिथौरागढ़ में 26 अक्तूबर की रात हुए ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी मूल रूप से नेपाल के बैतड़ी जिले का रहने वाला है। आरोपी तीनों मृतकों का परिचित था। पुलिस ने आरोपी का नाम धन बहादुर बोरा बताया है।
- पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
- प्रेसवार्ता में बताया कि शराब पीने के बाद हरीश बोरा और बीरा बोरा के साथ उसका विवाद हुआ था।
- विवाद के बाद उसने हरीश बोरा, बीरा बोरा और काशी बोरा की दरांती और सिल बट्टा से वारकर हत्या की थी।
- इसके बाद उसने दरांती से ही तीनों के गुप्तांग भी काट दिए थे।
- पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हरीश बोरा की पत्नी को लेकर विवाद हुआ था।
- हत्या करने के बाद वह मुनस्यारी भाग गया था।
- बतादें पिथौरागढ़ के मड़धूरा गांव में 26 अक्तूबर को रात को दो सगे भाइयों समेत तीन नेपाली मजदूरों की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। तीनों के शव घर के भीतर से बरामद हुए थे।
- हत्यारे ने तीनों के प्राइवेट पार्ट भी काटकर अलग कर दिए थे। तीनों के गले और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे।
- पुलिस के अनुसार मृतक हरीश बोरा का भाई बीरा बोरा थल क्षेत्र में मजदूरी करता था।
- घटना के दो दिन पहले वह अज्ञात युवक के साथ यहां आया था। गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि वह युवक उनका परिचित था। वारदात के बाद से युवक फरार था।
- मृतक हरीश बोरा की पत्नी कलावती भी उसी दिन से गायब थी। आरोपी ने बताया कि वह पहले ही नेपाल जा चुकी थी।