त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले हमारे कार्यकर्ता फाइटर, बूथ पर करेंगे शक्ति प्रदर्शन




नवीन चौहान
हरिद्वार लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को फाइटर बताते हुए कहा कि आपकी ताकत बूथ पर दिखनी चाहिए। कार्यकर्ताओं की शक्ति का प्रदर्शन बूथ पर होना चाहिए। अपनी ताकत को पहचानने और समझने के लिए ही बैठक का आयोजन होता है। इसीलिए जनता के बीच चुनाव प्रचार करने से पहले अपने कार्यकर्ताओं की ताकत को जाग्रत करना जरूरी है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब हंसी ठिठोली की। कार्यकर्ताओं को रामायण के बाली की शक्ति का एहसास कराया। शक्ति केंद्र के संयोजक की अनुपस्थिति पर संगठन की शक्ति क्षीण होना बताया। शक्ति का प्रतीक महिलाओं को उनकी ताकत का एहसास कराया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा में 46 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाता है। उनकी उपस्थिति दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मोर्चो का गठन इसीलिए किया जाता है कि वह फाइटर की तरह कार्य कर सके।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी तमाम बैठकों में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। अपने प्रत्याशी की बाते सुनकर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार भी हुआ। देखने वाली बात यह है कि प्रत्याशी त्रिवेंद्र के यह प्रयास धरातल पर कितने सार्थक होंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *