सूदखोरों से परेशान सराफ ने गोली से खुद को उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी




नवीन चौहान.
गोंडा जिले में सूदखोरों से तंग आकर एक सराफ ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उसके घर पर मिले सुसाइड नोट में उसने तीन सूदखोरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मनकापुर थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी संजय सोनी की वजीरगंज के तुर्काडीहा कस्बे में सराफा की दुकान है। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे। लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। घर नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू हुई। मंगलवार सुबह वजीरगंज झिलाही मार्ग पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने संजय सोनी का शव पुल की रेलिंग पर लटका देखा। उसके सिर में गोली लगी थी। शव के पास ही तमंचा पड़ा था। उसकी बाइक और मोबाइल भी मोके पर ही मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *