महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले दो गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार​ किया है। उधमसिंह नगर पुलिस ने ऐसे वांछितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुआ है और इसके लिए अलग से टीम का गठन किया गया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र के आदेश के अनुसार जनपद ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल में साइबर धोखाधड़ी से सम्बन्धित विवेचनाधीन अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की तस्दीक एवं गिरफ्तारी हेतु परिक्षेत्र स्तर पर टीम का गठन किया गया, जिसमें कुल 289 अभियुक्तों / वांछितों / संदिग्धों की तलाश / गिरफ्तारी हेतु 02 निरीक्षक, 11 उ0नि0 एवं 17 कान्स० की टीम को क्रमशः पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आसाम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान राज्यों के विभिन्न जनपदों में भेजा गया।

लगभग 01 माह तक लगातार चले इस सम्पूर्ण सघन अभियान में विभिन्न प्रदेशों की विषम परिस्थितियों में कुल 289 अभियुक्तों / संदिग्धों / वांछितों में से 58 अभियुक्तों को धारा 41 क/41 क(1) दं०प्र०सं० का नोटिस तामील कराया गया, 29 अभियुक्तों / संदिग्धों / वांछितों का नाम पता तस्दीक हुआ। 02 अभियुक्तगण जो थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर के मु0अ0सं0 140 / 2021 धारा 66 सी/ 67 आईटी एक्ट में वांछित क्रमशः 1- हनी सिंह पुत्र प्रमोद कुमार निवासी तपेश्वरनाथ मन्दिर के पास थाना सुभाष नगर जिला बरेली, उ०प्र०, उम्र 21 वर्ष, 2- अमित पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम सिकेरा, थाना कासगंज जिला बरेली, उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष को सुभाष नगर बरेली से दिनांक: 15-03-2023 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *