भाजपा के युवा लोकप्रिय जनसेवक सचिन बेनीवाल बने मंडल महामंत्री





दीपक चौहान
भाजपा के युवा और लो​कप्रिय जनसेवक को हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मंडल महामंत्री पद का दायित्व सौंपा है। जिसके बाद से सचिन बेनीवाल के समर्थकों में खुशी का माहौल है। नगर विधायक मदन कौशिक के कार्यालय पर सचिन बेनीवाल को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सचिन बेनीवाल ने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता है और पार्टी की मनोभाव से सेवा करना ही उनका राजनैतिक उददेश्य है। संगठन के दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निवर्हन करेंगे और लोकसभा चुनाव में जोर शोर से चुनाव प्रचार करेंगे।
सचिन बेनीवाल को मंडल महामंत्री बनाये जाने पर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। तरुण नैय्यर, हीरा सिंह बिष्ट, अन्नू कक्कड़ प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, दिपांशु विद्यार्थी प्रदेश मंत्री, राजकुमार विधायक प्रतिनिधि, आकाश चौहान मंडल महामंत्री, धीरेंद्र गुप्ता जी मंडल उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ कौशिक मंडल उपाध्यक्ष,प्रदीप मेहता मंडल उपाध्यक्ष, गौरव वर्मा मंडल मंत्री, शिवम ठाकुर, अवधेश यादव, कुणाल धवन, गिरीश अग्रवाल, वाशु पाराशर, मोहित महलोत्रा ने सचिन बेनीवाल को मंडल महामंत्री बनाए जाने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सचिन बेनीवाल की व्यवहार कुशल और लो​कप्रिय नेता की छवि है। जनता की सेवा में सबसे आगे बढ़कर कार्य करने वाले सचिन को अपने क्षेत्र की जनता का विश्वास हासिल है। भाजपा के उभरते हुए बड़े नेता के रूप में अपनी पहचान कायम करने में काययाब हो रहे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *