उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने बचाई प्रसूता महिला की जान








Listen to this article

सोनी चौहान
उत्तराखण्ड पुलिस के जवान देवेन्द्र सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक प्रसूता महिला की जान बचाई है। कल जब महिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती अनिता देवी निवासी चाकीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल को प्रसव के उपरान्त शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण प्रसूता महिला अनीता को 0+ ब्लड की अति आवश्यकता थी। लेकिन 0+ ब्लड उपलब्ध नहीं हो रहा था। जिसकी सूचना पौड़ी के पुलिस कार्यालय में नियुक्त आरक्षी देवेन्द्र सिंह को मिली तो देवेन्द्र ने महिला चिकित्सालय जाकर अनीता को रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाते हुए जान बचाई। जिस पर महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मी को कोटि-कोटि धन्यवाद किया गया।