uttarakhand-police में जल्द होगी महिला और पुरूष की भर्ती




गगन नामदेव
उत्तराखंड पुलिस में जल्द महिला और पुरूषों की भर्ती होने जा रही है। जिसके लिए युवाओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने नई भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इससे पूर्व सभी प्रमोशन के कार्यो को भी पूर्ण कर लिया जायेगा।
पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में स्थापित अनुभागों एवं कार्यालयों की एक समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, एवं पीएसी में लम्बित चल रहे उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी सहित समस्त विभागीय प्रमोशनों को जनवरी माह तक पूरा करने हेतु कार्मिक अनुभाग को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में उत्तराखण्ड पुलिस में नई भर्तियां करने की कोशिश है। जिससे पुलिस बल की कमी को दूर किया सके।
बताते चले कि पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार जल्द ही पुलिस महानिदेशक का पद ग्रहण करने वाले है। इसी के साथ उत्तराखंड पुलिस में अभिनव प्रयोग भी होंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *