12वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस का शानदार प्रदर्शन




सोनी चौहान
12वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप में उत्तराखण्ड पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तराखण्ड पुलिस ने दो गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल चार पदक अपने नाम किये हैं।
3 फरवरी से 9 फरवरी तक भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित हुई 12वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला वर्ग में सिंगल्स में कांस्टेबल मेघना नेगी ने स्वर्ण, महिला युगल में मेघना और प्राची की जोड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया। पुरूष वर्ग के युगल में आईजी संजय गुंज्याल और एसआई महेश कंडवाल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। अधिकारी वर्ग के युगल मुकाबले में आईजी संजय गुंज्याल और एआरओ दिग्विजय परिहार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।


डीजीपी अनिल के रतूड़ी और डीजीएलओ अशोक कुमार ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस की रिकमनडेशन पर ही पहली बार कांस्टेबल रैंक के कर्मियों को अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सम्मिलित किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। चैम्पियनशिप में राज्य पुलिस, अर्ध सैनिक बलों और केंद्रीय संगठनों की कुल 38 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *