Uttarakhand Weather: बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गरमी से मिल रही राहत








Listen to this article

न्यूज 127.
प्रदेश में मौसम खुशगवार बना हुआ है। प्रदेश के अंधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकोंं में सुबह हुई बारिश से मौसम पूरी तरह खुशगवार बना हुआ है। हरिद्वार जनपद में भी सुबह से रूक रूक कर हल्की बारिश हो रही है, जिसके बाद लोगों को गरमी से राहत मिली है। आज हरिद्वार के लिए मौसम का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

फोटो सोशल मीडिया

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 25 मई को उत्तराखंड राज्य के आठ जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। रविवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिले में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

फोटो प्रतीकात्मक

मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।