UTTARAKHAND POLICE उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर, दारोगा का आकस्मिक निधन





नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस में शोक व्याप्त है। उप निरीक्षक विपिन जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। एसएसपी अजय सिंह ने विपिन जोशी के निधन पर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने कामना की।
देर रात्रि पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उप निरीक्षक विपिन जोशी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन होेने की जानकारी उत्तराखंड पुलिस को मिली।
दिवंगत श्री विपिन जोशी जी अपने सौम्य/ शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे। वे मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो0 कर्णप्रयाग, ज़िला चमोली के रहने वाले थे।
दिवंगत विपिन जोशी जी के पार्थिव शरीर को बालावाला स्थित उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *