त्यौहारों पर साप्ताहिक बंदी की बंदिशे समाप्त, खोले सकेंगे प्रतिष्ठान




नवीन चौहान
त्यौहारों पर साप्ताहिक बंदी की बंदिशे​ जिलाधिकारी सी रविशंकर ने समाप्त कर दी है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान इच्छानुसार बंद रख सकते है। इससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
लॉकडाउन शुरू होने के बाद से दोबारा से खुले बाजारों में साप्ताहिक बंदी को लागू कर दिया था। हालांकि जनपद हरिद्वार के शहरों एवं कस्बों में अलग—अलग दिन की साप्ताहिक बंदी के दिन लागू थे। साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर नगर निगम और पुलिस कार्रवाई करती थी। नगर निगम जुर्माना तो पुलिस चालान काटती रही। अब नवरात्रों के बाद से त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने दशहरा, दीपावली, भैया दूज के दिन साप्ताहिक बंदी के नियम में ढिलाई दे दी है। उनके निर्देश के अनुसार साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारी अपनी इच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखते हैं। खोलने के लिए वे स्वतंत्र रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *