नवीन चौहान.
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुप्रीम कोर्ट में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिये थे।
बतादें पत्रकार उमेश बब्बर उर्फ़ उमेश शर्मा उर्फ़ उमेश कुमार पर राज्य सरकार को अस्थिर करने के कुत्सित प्रयास का भंडा फोड़ त्रिवेंद्र सरकार में हुआ था। उमेश के खिलाफ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा उत्तराखंड पुलिस ने दर्ज किया था।
इसी से बचने के लिए उमेश कुमार ने उच्च न्यायालय का सहारा लिया था। हाईकोर्ट में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ़ भ्रष्ट्राचार की CBI जांच का चौंकाने वाला निर्णय दिया गया था।
उसी CBI जांच के निर्णय को आज उच्चतम न्यायालय (supreme court) ने रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में उमेश कुमार के खिलाफ राष्ट्र द्रोह की राज्य सरकार की SLP सुनवाई यथावत जारी रहेगी।