नवीन चौहान.
आरबीआई ने दो हजार रूपये का नोट चलन से बाहर करने का निर्णय लिया है। एक तरह से यह नोट बंदी ही है, ऐसे में एक बार फिर से घरों में महिलाओं द्वारा जेब खर्च बचाकर जमा की धनराशि की पोल खुल जाएगी। उन्होंने अपने पर्स में कितने दो हजार के नोट बचाकर रखे हुए है इसका पता घर के सभी लोगों को चल जाएगा।
महिलाएं अब असमंजस में है कि क्या करें, इन नोटों को अभी अपने पर्स से बाहर निकालकर बैंक खातों में जमा करा दें या फिर अभी थोड़ा इंतजार करें किसी तरह की राहत का। आरबीआई ने 23 मई से 30 सितंबर तक इन सभी नोटों को वापस लेने की बात कही है। बैंकों से कहा है कि वह 30 सितंबर तक दो हजार का नोट जमा तो करें, लेकिन अब किसी ग्राहक को बैंक से दो हजार रूपये का नोट जारी न करें।
आरबीआई ने नवंबर 2016 में आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24(1) के तहत ये नोट निकाले थे। रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद इन नोटों को जारी किया था। यह फैसला इसलिए लिया गया था ताकि उस समय 500 और 1000 रुपये के जो नोट चलन से हटाए गए थे, उनका बाजार और अर्थव्यवस्था पर असर कम किया जा सके। जब दूसरे मूल्य के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए, तब दो हजार रुपये को चलन में लाने का उद्देश्य पूरा हो गया।
- उत्तराखण्ड की जेलों में ओवरक्राउडिंग में 118.7% तक आई गिरावट
- स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट में जीवांशी मिस फेयरवेल, बादल राठी मिस्टर फेयरवेल
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कुम्भ मेला-2027 में स्थायी कार्यों पर फोकस, 1096 करोड़ की धन स्वीकृति
- एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा
- चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस में गुस्सा, कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला




