महिलाओं का मेकअप बिगड़ा पुरूषों के बाल, लॉक डाउन का कमाल




गगन नामदेव
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में किए गए लॉक डाउन के चलते जहां महिलाओं का मेकअप बिगड़ गया है। वही पुरूषों के बाल भी चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ रहे है। हालांकि कुछ पुरूषों ने तो खुद ही अपने बालों पर कैंची चला दी है। लेकिन अधिकतम पुरूष लंबे घने बालों को ही संवार रहे है।
बदलते परिवेश में मनुष्यों ने अपनी खूबसूरती में निखार लाने के लिए ब्यूटी पार्लर को जिंदगी में अहम बना लिया था। मध्यमवर्गीय और उच्च घरानों की महिलाएं ब्यूटी पार्लर में अपना कीमती वक्त दिया करती थी। चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करती थी। ब्यूटी पार्लर महिलाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया था। लेकिन कोरोना के प्रकोप में देशभर में हुए लॉक डाउन के चलते सभी ब्यूटी पार्लर बंद है। ऐसे में महिलाओं को बिना ब्यूटी पार्लर के ही संतोष करना पड़ रहा है। बालों में कलर की जगह मेहंदी ने ले ली है। कुछ ऐसा ही हाल पुरूषों का भी है। उनके लंबे बाल और मूंछे उनकी पहचान को छिपा रही है। बालों की कटिंग ना हो पाने के चलते कुछ पुरूषों ने खुद ही कैंची चलाकर बाल काटने का प्रयोग किया है। लॉक डाउन में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर ना पहुंचने को लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर चुस्कियां ली जा रही है। हालांकि लॉक डाउन देशहित में जनता की सुरक्षा के लिए किया गया है। ऐसी हालत में कुछ तकलीफों को सहा जा सकता है। सभी लोग घर में रहे और सुरक्षित रहे। केंद्र सरकार सभी की परेशानियों से अच्छी तरह वाकिफ है। जल्द ही जनता की इन तमाम परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयास भी होंगे। लेकिन सबसे पहले आपके जीवन की सुरक्षा का मामला है। इसलिए ब्यूटी पार्लर से दूर रहने के दर्द को सह लीजिए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *