कांग्रेस की बैठक में महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट, छेड़खानी का भी लगाया आरोप




नवीन चौहान
देवरिया में कांग्रेस की बैठक में उस वक्त हंगामा हो गया जब एक महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। महिला का कहना है कि उसने पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी सचिन नायक के सामने इस बात का विरोध किया था कि उन्होंने यहां एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जिस पर रेप का आरोप है। महिला कार्यकर्ता तारा देवी का कहना है कि उसने कहा कि एक ओर हम हाथरस कांड को लेकर विरोध कर रहे हैं और दूसरी ओर हम खुद ही आरोपियों को टिकट
देंगे तो गलत मैसेज जाएगा। महिला कार्यकर्ता का कहना है कि उनकी इस बात का वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया और उसके साथ मारपीट की। महिला कार्यकर्ता ने इस मामले में पुलिस में लिखित तहरीर दी है जिसमें उसने कुछ लोगों को नामजद किया है जबकि कुछ को अज्ञात बताया है। तहरीर में महिला कार्यकर्ता ने छेड़खानी किये जाने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह इस मामले को पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के सामने भी रखेगी।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *