मोदी मैजिक के साथ—साथ योगी फैक्टर, उत्तराखंड की सत्ता में जल्द बड़ा फेरबदल





प्रदीप गर्ग
उत्तराखंड की सत्ता में बड़े फेरबदल होने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक के साथ—साथ योगी फैक्टर की रणनीति काम करेगी। वही भाजपाई सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा हाईकमान ने केबिनेट विस्तार को हरी झंडी दे दी है। वही भाजपा नेताओं को दायित्व मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और रानीपुर विधानसभा सीट पर आदेश चौहान को मंत्री मंडल में जगह मिलेगी या प्रदीप बत्रा बाजी मार ले जायेंगे। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन इनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार केबिनेट मंत्रियों की कमी से जूझ रही है। जिसके चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। सरकार के चार मंत्री पद रिक्त चले आ रहे है। जबकि भाजपा के तमाम विधायक मंत्री बनने का इंतजार कर रहे है।
जबकि भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में ​केबिनेट विस्तार को हरी झंडी नही दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी केबिनेट का विस्तार करने का कई बार प्रयास भी किया, लेकिन हाईकमान से कोई आदेश नही मिला। जिसके चलते केबिनेट विस्तार का मामला अधर में लटका रहा।
वही दूसरी ओर हिमाचल और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से करारी शिकस्त खाने के बाद भाजपा हाईकमान सकते में आ गया। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने नए तरीके से चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यो और बुद्धिकौशल के दृष्टिगत उत्तराखंड को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा हाईकमान ने केबिनेट विस्तार और लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। संभावना है कि उत्तराखंड में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। भाजपाई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड की भाजपा लीडरशिप को मजबूत करने के दृष्टिगत ही निर्णय होगा। भाजपा विधायकों की आपसी गुटबाजी को लेकर आंकलन किया जा रहा है। भाजपा हाईकमान का इस बार निर्णय पूर्व निर्णयों की तरह ही बेहद चौकाने वाला होगा। तो ऐसे में संभावना है कि कुछ भाजपा के मंत्रियों की मंत्रीमंडल से छुटटी भी हो सकती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि मोदी मैजिक के साथ—साथ योगी फैक्टर काम करेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *