नवीन चौहान.
उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत होने की सूचना है। हालांकि अभी इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में करंट से लोगों के हताहत होने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। उन्होंने घटना की विस्तृत और गहन जांच के निर्देश देते हुए डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली है। बताया गया कि घायलों को देहरादून लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं भी चमोली जा सकते हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद


